बिहार की गुलनाज़ को अब तक नहीं मिला इंसाफ! दर-दर भटक रही है मां

Updated : Nov 17, 2020 10:19
|
Editorji News Desk

बिहार के वैशाली जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई 20 साल की मुस्लिम युवती गुलनाज ने पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 15 दिन पहले इस युवती पर आरोपियों ने कैरोसिन तेल डालकर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया था. लड़की की मौत के बाद आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात में प्रदर्शन करते रहे. गुलनाज का परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं. पुलिस ने सोमवार को ही युवती को सुपुर्द ए खाक करा दिया. पुलिस को दिए बयान में गुलनाज ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है. मां सिलाई का काम करके घर चलाती है. सतीश राय उस पर प्यार और शादी के लिए दबाव डाल रहा था लेकिन वह नहीं मानी तो पहले उसे धमकाया गया. सोमवार को एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सातवीं बार मंत्रिमंडल के साथ शपथ ले रहे थे वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग इंसाफ की मांग करते दिखे.

BiharNitish KumarGangrapeबिहारनीतीश कुमारगैंगरेप

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या