नेपाल में भारी बारिश से बिहार परेशान, बाढ़ से अबतक 174 मौत

Updated : Jul 24, 2019 19:40
|
Editorji News Desk
बाढ़ से बिहार का हाल बेहाल है, नेपाल में बीते एक-दो दिनों में हुई तेज बारिश से बिहार के माथे पर और बल पड़ गए हैं. नेपाल में नदियां खतरे के निशान के उपर हैं और जो पानी छोड़ा जाएगा वो बिहार में बाढ़ को और विकराल बनाएगा. NDRF के मुताबिक बुधवार तक बिहार के सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा समेत 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. तो उधर असम के 19 जिलों में हालात भी जस के तस बने हैं, यहां बाढ़ से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 28 लाख लोग प्रभावित हैं. देशभर की बात करें तो बाढ़ से मौत का आंकड़ा बढ़कर 174 पहुंच चुका है, जबकि करीब 1 करोड़ 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.
नेपालबिहारअसमबाढ़बाढ़पीड़ितोंबिहार में बाढ़बाढ़प्रभावित

Recommended For You