भारत में चुनाव के सीजन को वादों का मौसम भी कहें तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी. मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के लिए राजनीतिक दल एक से बढ़कर एक पासा फेंकते हैं और और ऐसा ही कुछ आजकल बिहार में देखने को मिल रहा है. अलग अलग पार्टियों के अलग अलग वादे हैं... हर वर्ग के लिए हैं... हर तबके के लिए हैं. यूं तो इन सबका मूल मंत्र विकास है, लेकिन साथ ही वोटरों को रिझाने के लिए भी सबकुछ है. बिहार में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-RJD के महागठबंधन और बीजेपी-JDU की मौजूदा सरकार के बीच है. चिराग पासवान की LJP अलग ताल ठोक रही है तो कुछ छोटे दलों ने भी मिलकर अपना मोर्चा बनाया है. लौटते हैं जनता से किए वादों पर और एक नजर डाल लेते हैं कि किस दल ने अपने घोषणा पत्र में क्या कहा है
GFX
हेडर: बैटल ऑफ़ बिहार: अबकी बार किसकी सरकार?
सब-हेडर: महागठबंधन की महा घोषणाएं
\\\ पहले विधानसभा सत्र में नए कृषि कानूनों से मुक्ति
\\\ पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी
\\\ मनरेगा के तहत 200 दिन काम दिया जाएगा
\\\ दस लाख नौजवानों को देंगे रोजगार
\\\ परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा निशुल्क
\\\ परीक्षा केंद्रों तक जाने का किराया सरकार देगी
\\\ शिक्षकों के लिए समान काम समान वेतन
\\\ जीविका दीदियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा
वीओ 2: जब RJD ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया तो बीजेपी ने इसपर सबसे ज्यादा सवाल उठाए और पूछा कि वो ऐसा कैसे कर पाएगी. लेकिन अपने घोषणा पत्र में 19 लाख लोगों को रोजगार का वादा करने वाली बीजेपी खुद सवालों के घेरे में हैं. पार्टी ने जो वादे बिहार की जनता से किए हैं वो हैं:-
GFX
हेडर: बैटल ऑफ़ बिहार: अबकी बार किसकी सरकार?
सब-हेडर: बिहार के लिए बीजेपी का 'संकल्प'
\\\ हर बिहारवासी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन
\\\ एक साल में तीन लाख शिक्षकों की भर्ती
\\\ आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार
\\\ एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी
\\\ 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्का मकान
\\\ किसान उत्पाद संघों में 10 लाख रोजगार
\\\ दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर
\\\ 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा
\\\ हिन्दी भाषा में मेडिकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा
\\\ मछली उत्पादन में बिहार को देश में नंबर वन बनाना
वीओ 3: कांग्रेस भले ही महागठबंधन में शामिल हो लेकिन उसने अपने स्तर पर भी एक घोषणापत्र जारी किया है और पार्टी के बड़े वादों में शामिल है:-
GFX
हेडर: बैटल ऑफ़ बिहार: अबकी बार किसकी सरकार?
सब-हेडर: कांग्रेस का 'बदलाव पत्र'
\\\ सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ
\\\ कृषि कानूनों को खारिज करने का वादा
\\\ फसलों का उचित मूल्य दिलाया जाएगा
\\\ नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने ₹1500 मिलेंगे
\\\ विधवा महिलाओं को ₹1000 बतौर पेंशन
\\\ गरीबों का बिजली बिल होगा माफ
वीओ 4: बीजेपी-JDU का साथ छोड़ अकेले चुनाव में कूदी LJP भी किसी से पीछे नहीं है और इसके घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं में शामिल है:-
GFX
हेडर: बैटल ऑफ़ बिहार: अबकी बार किसकी सरकार?
सब-हेडर: चिराग का 'विज़न डॉक्यूमेंट'
\\\ 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' युवा आयोग का गठन होगा
\\\ समान काम समान वेतन का वादा
\\\ खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा
\\\ अत्याधुनिक कैंसर संस्थानों की स्थापना
\\\ अनुसूचित जाति-जनजाति के हॉस्टलों में वाई-फाई
\\\ राज्य के स्कूलों में सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा
वीओ 5: नेता अपनी तरफ से जनता के लिए लाल कालीन बिछा चुके हैं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है.