नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए है. सोमवार को उन्होंने सभी मंत्रियों के साथ शपथ ली. जिसके बाद एनडीए सरकार आज अपनी नव गठित कैबिनेट की पहली बैठक करने जा रही है. इसके अलावा 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है. इसी दिन नए विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे. वहीं आज होने वाली इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र पर सहमति ली जाएगी. माना जा रहा है कि यह सत्र एक हफ्ते का हो सकता है. इसी सत्र के दौरान विधान सभा अध्यक्ष चुने जाने की भी संभावना है.