बिहार: 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होगी पहली वर्चुअल रैली

Updated : Aug 25, 2020 20:32
|
Editorji News Desk

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. आगामी बिहार चुनाव को लेकर JDU की पहली चुनावी वर्चुअल रैली 6 सितंबर को होने वाली है. पार्टी की ओर से 6 तारीख को वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें नीतीश कुमार हुंकार भरेंगे. इस वर्चुअल रैली के माध्यम से वो बिहार की जनता को संबोधित करेंगे. पिछले 15 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए क्या काम किया है, इसका ब्यौरा वर्चुअल रैली में दिया जाएगा. इससे पहले 7 अगस्त को जनता दल यूनाइटेड की वर्चुअल रैली होने वाली थी, लेकिन राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए उस वक्त नीतीश कुमार की इस रैली को रद्द कर दिया गया था. पार्टी ने जेडीयू लाइव नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसका उद्घाटन दो सितंबर को होगा.

Recommended For You