एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंगलवार को फाइनल मुहर लग गई तो बुधवार को बीजेपी ने ऐलान किया कि वो अपनी 121 सीटों में से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी VIP को वो अपने कोटे से 11 सीटें देगी. साथ ही भविष्य में मुकेश सहनी को विधान परिषद की सीट भी दी जाएगी. जेडीयू पहले ही जीतन राम मांझी की HAM को 7 सीटें देने का ऐलान कर चुकी है. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा बीजेपी हमेशा से अति पिछड़ों के लिए काम करती रही है. दरअसल मुकेश सहनी ने हाल ही में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है और आरजेही पर धोखे के आरोप भी लगाया.