आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी बिहार चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. चुनाव आयोग के अनुसार 30 स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के आला नेताओं के अलावा कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है. इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर सहित बिहार के वरिष्ठ नेताओं में मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, मीरा कुमार, तारिक अनवर, शकील अहमद, निखिल कुमार, कीर्ति आजाद, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनिल शर्मा का नाम भी शामिल है.