बिहार में बेकाबू होते कोरोना केसों के मद्देनजर आखिरकार बिहार सरकार (Government of Bihar) ने भी राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का ऐलान कर दिया है. खुद नीतीश ने ट्वीट किया है कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है. दरअसल बिहार में कोरोना मैनेजमेंट को लेकर पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने सरकार पर सख्त टिप्पणी की थी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरकार को मंगलवार तक ये बताने को कहा था कि वो लॉकडाउन के संबंध में क्या तैयारी कर रही है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने बताया है कि राज्य का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप मंगलवार को ही लॉकडाउन के संबंध में निर्देश जारी कर देगा. बता दें कि सोमवार को 24 घंटे में बिहार में 11,407 कोरोना के नए मामले सामने आए और 82 मरीजों की सांसें थम गईं.