स्वेज़ नहर में फंसा जहाज बना दुनिया के लिए मुसीबत, अब हाई टाइड से उम्मीद

Updated : Mar 27, 2021 00:23
|
Editorji News Desk

मिस्र की स्वेज़ नहर (Suez Canal) में मंगलवार 23 मार्च से फंसा दुनिया कंटेनर शिप Ever Given अब लोगों की जेब पर भी असर डालने वाला है. खबरों के मुताबिक इससे लगे मरीन जाम से कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की डिलवरी में देरी हो रही है. ट्रैफिक जाम में कम से कम 10 क्रूड ट्रैकर फंसे हैं, जिनमें 13 मिलियन बैरल कच्चा तेल लदा है. यही नहीं इस ट्रैफिक जाम में हर दिन करीब 50 नए जहाज भी फंसते जा रहे हैं.

खबर है कि अगल दो से तीन दिन में यहां हाई टाइड आने की आशंका है, ऐसे में उम््मीद की जा रही है कि शायद हाई टाइड से शिप निकल जाए वर्ना उसे निकालने में और वक्त लग जाएगा. इसकी वजह से कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई पर असर पड़ा है. दुनिया का 12 प्रतिशत व्यापार स्‍वेज़ नहर के जरिए ही होता है, हर रोज यहां से करीबन 10 अरब ड़लर का सामान गुजरता है. 

Suez CanalCargoTraffic

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?