बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में नजर आएंगी. बीते दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आने वाले 12 कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई थी लेकिन टीवी ऐक्टर मानस्वी वशिष्ठ ने घोषणा की है कि वह शो का हिस्सा बनने नहीं जा रहे हैं. इसलिए माना जा रहा है कि शमिता शेट्टी की 12वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई है. इस समय शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्रॉफी केस में गिरफ्तारी होने के बाद शेट्टी परिवार सुर्खियों में बना हुआ है.
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' 8 अगस्त से वूट ऐप (Voot App) पर टेलिकास्ट किया जाएगा. शो को ओटीटी पर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे.
ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra ने 'शेरशाह' में जी लिया कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार, सामने आया BTS Video