करण जौहर का शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) इन दिनों खूब चर्चा में है. खबर है कि इस शो में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार रेखा (Rekha) भी एंट्री करने वाली हैं. उनकी एंट्री एक खास मकसद के लिए होगी.
पीपिंगमून के मुताबिक, शो मेकर्स ने रेखा को बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रेखा शो के 'ट्री ऑफ फॉर्च्यून' नाम के एक नए फीचर के लिए वॉयसओवर कर रही हैं. बिग बॉस ओटीटी के अब पांच हफ्ते बचे हैं. इसके बाद सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 15 शुरू होते ही धमाल मचाने वाला है. रेखा पहले ही दिन खास जिम्मेदारी निभाती हुई देखी जाएंगी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT: अब शमिता पर फूटा अक्षरा का गुस्सा, बोलीं- मेरी मां की उम्र की हो लेकिन...