Bigg Boss के घर में मेहमान बनकर आईं रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) घर के सदस्य राकेश बापट, शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल(Divya Aggarwal) को बुलाती हैं. वह राकेश से दिव्या और शमिता (Shamita Shetty) को लेकर सवाल करती हैं. इस पर राकेश उनके जवाब देते हैं.
दिव्या अग्रवाल से रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी कहती हैं कि वह हमेशा बिग बॉस से कहती रहती हैं कि उनके लिए लड़का भेजो और बिग बॉस ने उनकी सुन ली. इसके बाद वरुण सूद की एंट्री होती है और दिव्या अग्रवाल उन्हें देखकर इमोशनल हो जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Anil और Sonam को यूजर ने कहा 'बेशर्म', एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
दिव्या अग्रवाल दौड़कर कांच के उस पार खड़े वरुण सूद को टच करती हैं और रोने लगती हैं. इस पर वरुण सूद उन्हें समझाते हैं.