Bigg Boss OTT में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच भी घमासान देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच ऐसी जबरदस्त लड़ाई हुई जिसे देख बाकी सभी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए. अक्षरा ने झगड़े के दौरान शमिता की उम्र अपनी मां के बराबर बता डाली.
दरअसल, जब से शमिता शेट्टी और राकेश बापत घर के बॉस लेडी-बॉस मैन बने हैं तब से किचन की जिम्मेदारी अक्षरा सिंह को दे दी गई है. लेकिन अक्षरा को किचन में कोई सामान नहीं मिल रहा था, उन्होंने जब शमिता से पूछा कि नमक का डब्बा कहां रखा है तो शमिता बिफर पड़ीं. उन्होंने अक्षरा से कहा कि आप खुद ढूंढ़ लीजिए मुझसे बार-बार मत पूछिए.
अक्षरा का कहना था कि अगर शमिता बता देंगी कि कौन सा डब्बा कहां रखा है तो घट नहीं जाएंगी. वहीं, झगड़े के दौरान अक्षरा ने ये तक कह डाला कि 'शमिता मेरी मां की उम्र की हैं लेकिन उन्हें बात करने की तमीज नहीं है'. इसके अलावा अक्षरा ने शमिता के गुस्से पर कमेंट करते हुए ये भी कह डाला- 'इसको कहते हैं यार का गुस्सा भतार पर निकालना'.
ये भी पढ़ें: Mountaineer उमा सिंह ने अपनी जीत को सोनू सूद को किया समर्पित, एक्टर ने कही ये बात