करिश्मा तन्ना को जब पैपाराज़ी ने स्पॉट किया तो उनसे Bigg Boss को लेकर कई सवाल दाग दिए. अच्छी बात है कि करिश्मा ने इनके सभी सवालों के जवाब दिए. एक सवाल के जवाब में करिश्मा ने कहा कि राहुल उनके दोस्त हैं और राखी सावंत एंटरटेनर हैं. लेकिन जीत का सेहरा रुबीना दिलैक के सिर पर सजना चाहिए. रुबीना की जीत को उन्होंने गर्ल पावर से जोड़ दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस रिटलिटी टीवी शो में परफॉर्म करने जा रही हैं तो उन्होंने इससे साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो शूटिंग में बिज़ी हैं. बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल का हिस्सा रहीं तन्ना 2006 में Bigg Boss के घर गई थीं.