शहनाज़ गिल का नया साल काफी अच्छा चल रहा है. पहले तो वो गोवा में थीं जहां उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपना नया गाना शूट किया. अब वो 'जन्नत' यानी कश्मरी पहुंच गई हैं. यहां वो बादशाह के साथ अपने नए गाने के शूट के लिए पहुंची हैं. यहां पड़ रही बर्फ का आनंद ले रही शहनाज़ ने इसकी वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरीज़ में लगाई है. उन्होंने बादशाह के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है. शहनाज़ के नए गाने को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. लेकिन कहा जा रहा है कि इसे इसी महीने के आखिर या फिर मार्च की शुरुआत में रिलीज़ किया जाएगा.