Bigg Boss 14 अपने फिनाले के बेहद करीब आ गया है. ऐसे में शो का हर दिन काफी मजेदार गुजर रहा है. अब जब शो थोड़े दिनों में ख़त्म हो जाएगा तो आइए जानते हैं कि अब तक किसने कौन से खुलासे किए. जैसमिन ने शो में बताया था कि रिजेक्शन की वजह से उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी. राखी सावंत ने भी शो के दौरान अपनी रहस्मयी शादी और पति के राज का खुलासा किया. अगर रुबिका दिलैक की बात करें तो उन्होंने ये राज खोला था कि वो अभिनव शुक्ला से तलाक लेने वाली थीं. एजाज खान ने कन्फेशन में बताया कि उनके साथ बचपन में मोलेस्टेशन हुआ था जिसकी वजह से उन्हें आज भी फिजिकल टच से परेशानी होती है.