ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर BigBasket के डेटा पर साइबर अटैक हुआ है. रिबिग बास्केट के करीब दो करोड़ ग्राहकों का डेटा लीक हो गया है, जिसे डार्कवेब पर बेचा जा रहा है. यह जानकारी साइबर इंटेलिजेंस फर्म Cyble ने दी है. लीक डेटा में ग्राहकों के नाम, पता, जन्मतिथि, ईमेल आई़डी, पासवर्ड, पिन, कॉन्टैक्ट नंबर, आईपी एड्रेस और लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण डीटेल शामिल हैं. दरअसल रुटीन डार्कवेब मॉनिटरिंग के दौरान डार्क वेब पर बिग बास्केट का डेटा पाया, जिसे 40 हजार डॉलर, यानी करीब 30 लाख रुपये में बेचा जा रहा है. यह एसक्यूएल फाइल 15 जीबी की है, जिसमें करीब दो करोड़ यूजर्स का डेटा है.