बीजेपी की 22 साल पुरानी साथी शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए का साथ छोड़ दिया है.पार्टी की कोर कमेटी में ये फैसला लिया गया.
किसान बिलों को लेकर शुरू हुआ मनमुटाव इतना बढ़ गया किपहले केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया. इसके बाद अब अकाली दल ने एनडीए से अलग होने का फैसला कर लिया.पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि MSP पर किसानों की फसलों की खरीद की गारंटी देने से मना करने के कारण अकाली दल ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से बाहर होने का फैसला किया है. बयान में ये भी कहा गया कि केंद्र सरकार की पंजाब और किसानों के प्रति असंवेदनशील है.