क्या ड्रग चैट वाले WhatsApp ग्रुप की एडमिन थीं दीपिका पादुकोण ?

Updated : Sep 25, 2020 22:35
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई? ये मुद्दा अब फीका पड़ता जा रहा है. सुशांत का पूरा मामला अब बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन पर आकर ठहर गया है. खबर है कि जिस वॉट्सऐप ग्रुप में दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्‍मा के बीच ड्रग्‍स को लेकर चैट हुई थी, दीपिका उसकी ए‍डमिन हैं. टाइम्‍स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग चैट मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गईं दीपिका पादुकोण की मुश्‍क‍िलें बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वॉट्सऐप ग्रुप में 2017 के ड्रग चैट सामने आए हैं उसमें खुद दीपिका ने उस ग्रुप पर करिश्‍मा प्रकाश से यह लिखकर ड्रग्स की मांग की थी कि 'माल है क्‍या?' हालांकि हम आपको बता दें कि इसकी पुष्टि एडिटरजी नहीं करता है. दिलचस्‍प बात यह है कि उस ग्रुप में जया साहा और करिश्मा भी थीं. जया साहा भी ग्रुप की एडमिन हैं. 

दीपिका पादुकोणड्रग्स

Recommended For You