बिग बैश का बिगुल बजा, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ के साथ होगा शुरू

Updated : Jul 15, 2020 10:04
|
Editorji News Desk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की लीग बिग बैश के 10वें सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 61 मुकाबलों से लैस BBL का 10वां सीजन 3 दिसंबर से यानी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के साथ ही शुरू होगा. वहीं इसका आखिरी और फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा. वहीं वुमन्स बिग बैश लीग 17 अक्टूबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगी. वुमन्स बिग बैश में 59 मुकाबले खेले जाएंगे. मेंस BBL की शुरुआत एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबले से होगी. जबकि WBBL का आगाज़ सिक्सर्स और रेनेगेड्स के बीच मुकाबले से होगा.

BBLक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Recommended For You