वर्ल्ड कप फाइनल में जिस तरह से सुपर ओवर टाई रहा और विजेता को लेकर जो विवाद हुए ... उसे देखने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी घरेलू T20 लीग बिग बैश में एक बड़ा बदलाव किया है. बिग बैश के नए सीजन में एक नहीं बल्कि कई सुपर ओवर देखने को मिलेंगे. मतलब सुपर ओवर तब तक चलेगा जब तक कि विजेता का फैसला न हो जाए.