चीन-नेपाल के बाद अब भूटान ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, रोक दिया पानी

Updated : Jun 26, 2020 07:37
|
Editorji News Desk

भारत के लिए इन दिनों उसके पड़ोसी देश रोज नई मुसीबत खड़ी कर रहे हैं. वो चाहे चीन हो, नेपाल हो, पाकिस्तान हो या फिर बांग्लादेश ही क्यों न हो...अब इस लिस्ट में भूटान का भी नाम जुड़ गया है. दरअसल भूटान ने असम की ओर आने वाले उसकी नदियों का सिंचाई का पानी रोक दिया है. उसके इस कदम से असम के बक्‍सा जिले के किसान परेशान हैं. बक्सा जिले के 26 से ज्यादा गांवों के करीब 6000 किसान सिंचाई के लिए डोंग परियोजना पर ही निर्भर हैं. 1953 के बाद से ही स्थानीय किसान अपने धान के खेतों की सिंचाई भूटान से निकलने वाली नदियों के पानी से करते रहे हैं. भूटान की तरफ से अचानक पानी रोके जाने के बाद भारतीय किसान काफी गुस्से में हैं. वैसे भूटान ने दलील दी है कि उसने यह कदम चीन के वुहान से फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाया है. उन्होंने कहा कि भूटान की ओर से बहकर जाने वाले पानी का बहाव रोका गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

चीनपाकिस्ताननेपाल

Recommended For You