SC की बनाई कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- मैं किसानों के साथ

Updated : Jan 14, 2021 14:59
|
Editorji News Desk

कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध का समाधान निकालने और किसानों की बात सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जिस 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, उसके एक सदस्य भूपिंदर सिंह मान ने खुद को इस कमेटी से अलग कर लिया है. मान ने बयान जारी कर रहा है कि वह किसानों के जज्बात को देखते हुए कमेटी से अलग हुए हैं. मान ने बताया कि वह किसानों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनके हितों के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे. बीकेयू के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य मान को किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के पक्ष में बता रहे हैं. दरअसल ऑल इंडिया किसान कॉर्डिनेशन कमेटी के प्रमुख भूपिंदर सिंह मान ने दिसंबर महीने में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर नए कृषि कानूनों का समर्थन किया था. 

 

 

 

सुप्रीम कोर्ट

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?