Haryana Congress Crisis: दिल्ली पहुंची पार्टी की लड़ाई, हुड्डा गुट ने की कुमारी शैलजा को हटाने की मांग

Updated : Jul 05, 2021 21:07
|
Editorji News Desk

Congress की राज्य ईकाइयों में फैली कलह दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. पंजाब और राजस्थान का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि हरियाणा (Haryana) में भी पार्टी के सामने संकट खड़ा हो गया है. राज्य में वर्चस्व की लड़ाई पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Hooda) और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा (Kumari Selja) के बीच है. हुड्डा समर्थक गुट चाहता है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए. अपनी इस मांग को लेकर पार्टी के 21 विधायक सोमवार को दिल्ली पहुंच गए और इनमें से पांच विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की.
हुड्डा सूबे के बड़े जाट नेता हैं जबकि कुमारी शैलजा दलितों का प्रतिनिधित्व करती हैं. हुड्डा के पक्ष में राज्य का एक बड़ा जाट वोट बैंक है जोकि किसान आंदोलन की परछाई में अभी खासा उत्साहित है. वहीं कुमारी शैलजा सोनिया गांधी की भरोसेमंद हैं और हुड्डा का पार्टी के G-23 गुट में होना भी शैलजा के पक्ष में है.

PCC presidentCongressBhupinder HoodaHaryana

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'