अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो भारत की मशहूर डिजिटल मर्चेंट पेमेंट कंपनी BharatPe ने अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड लॉन्च किया है. BharatPe ने यह नई सर्विस SafeGold के साथ मिलकर शुरू की है. BharatPe के मुताबिक, इस ऐप के जरिए कभी भी, कहीं से भी 99.5 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना खरीदा और बेचा जा सकता है. खास बात यह है कि 1 रुपए में भी यहां से सोना खरीदा जा सकता है. पेमेंट के लिए BharatPe बैलेंस या UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं.