ममता की मूरत 'भारत रत्न' मदर टेरेसा की 110वीं जयंती, जानें उनकी सोच

Updated : Aug 26, 2020 19:29
|
Editorji News Desk

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और भारत रत्न मदर टेरेसा 26 अगस्त 1910 को पैदा हुई थीं. मदर टेरेसा एक कैथोलिक नन थीं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और बीमारों की सहायता को समर्पित कर दिया था. महज़ 19 साल में भारत आईं मदर को इंडिया से विशेष लगाव था तभी उन्होंने स्वेच्छा से 1948 में भारत की नागरिकता ली थी. 1980 में मदर टेरेसा को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. उन्होंने 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी जो आज 130 से ज्यादा देशों में काम कर रही है. आइए आपको बताते हैं उनकी कही कुछ प्रेरणादायक बातें... 

--- 100 की मदद नहीं कर सकते तो केवल एक की ही मदद कर दो 

--- हमारे पास केवल आज है, आइए शुरुआत करें 

--- भगवान हमारे सफल होने की नहीं हमसे प्रयास की अपेक्षा करते हैं 

--- जहां भी जाएं प्यार फैलाएं, जो आपके पास आए वह खुश होकर लौटे 

--- एक छोटी-सी मुस्कान भी बहुत भला कर सकती है और बहुतों को खुशी दे सकती है 

--- मुस्कुराहट से ही शांति की शुरुआत होती है.

 

Mother Teresa

Recommended For You