भारत बंद: देश भर में कई राज्यों में बाज़ार बंद और सड़क सुनसान दिखीं, बंगाल और ओडिशा में खासा असर

Updated : Feb 26, 2021 17:06
|
Editorji News Desk

क़ॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से बुलाए गए भारत बंद का कई राज्यों पर अच्छा खासा असर दिख रहा है.सुबह छह बजे से शुरू हुए बंद का असर कई शहरों की सड़कों और दुकानों पर दिख गया.ओडिशा के भुवनेश्वर पर छिटपुट वाहन देखे गए वहीं बंगाल में बंद का इतना प्रभाव था कि वीरभूम में अधिकतर दुकानें बंद नज़र आई.जम्मू में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तो एक स्कूटी को ही आग लगा दी.बिहार के बेगूसरा में व्यापारियों ने नेशनल हाईवे ही जाम कर दिया. महाराष्ट्र, गुजरात और एमपी में बंद का खासा असर दिखा, लेकिन राजधानी दिल्ली में ज्यादातर दुकानें बंद ही रही.देशभर के करीब 40 हजार व्यापारी संगठन इस बंद में शामिल हैं और ये संगठन जीएसटी में बदलाव की मांग कर रहे हैं साथ ही दूसरी तरफ ट्रांसपोर्टर्स पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ई-वे बिल में आने वाली समस्या को लेकर नाराज हैं. 

Bharat Band NewsGSTTrade

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?