Bhabanipur By Election: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नामांकन (Files Nomination) भर दिया. इस दौरान उनके साथ राज्य के कई मंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस सीट पर 30 सितम्बर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजा 3 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा. ममता का यहां बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) और वाम मोर्चे (Left Front)के श्रीजीब बिस्वास से मुकाबला है.
आपको बता दें कि भवानीपुर ममता का गृह क्षेत्र है और उन्होंने 2011 और इसके बाद 2016 में दो बार इस सीट से जीत दर्ज की थी. हालांकि इस साल अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में ममता ने इस सीट को छोड़ नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था और वो अपने पूर्व सहयोगी और मौजूदा बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से करीबी मुकाबले में हार गई थीं. हालांकि ममता ने नंदीग्राम चुनाव के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत की है, और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नतीजे को चुनौती दी है.
ये भी पढ़ें: BSP ने बाहुबली मख्तार से किया किनारा, ओवैसी की AIMIM ने कर दिया टिकट देने का ऐलान