PM Kisan Samman Nidhi स्कीम का गलत तरीके से लाभ उठानेवाले हो जाएं सावधान! जाना पड़ सकता है जेल

Updated : Aug 25, 2021 15:03
|
Editorji News Desk

अब ऐसे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम ( PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के हकदार ना होते हुए भी इसका लाभ उठा रहे हैं, या फिर पति-पत्नी दोनों इस स्कीम के जरिए गलत तरीके से पैसे उठा रहे हों. दरअसल, सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. जिसके तहत स्कीम का फायदा उठा रहे टैक्सपेयर्स, पेंशनधारक समेत सभी अपात्रों को पैसा वापस करना पड़ेगा, बड़ी बात ये है कि ऐसे मामलों में धोखाधड़ी के आरोप में जेल भी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में तो ऐसे किसानों से वसूली की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है. सिर्फ मैनपुरी जिले में प्रशासन ने 9219 अपात्र किसानों की सूची कृषि विभाग को भेजी है, जिसके बाद विभाग ने इनको नोटिस जारी कर पीएम किसान का पैसा जमा कराने के आदेश दिए हैं. अपात्र किसानों को उप कृषि निदेशक कार्यालय में नकद जमा करनी होगी, जिसके बाद उन्हें एक रसीद दे दी जाएगी.

बता दें कि देश में 42 लाख से ज्यादा अपात्र लोगों ने गलत तरीके से पीएम किसान के तहत 2-2 हजार रुपये की किस्त लेकर सरकार को 2,900 करोड़ रुपये का चूना लगा चुके हैं. एक सवाल के जवाब में कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ये बात कही थी. इस योजना के तहत केंद्र सरकार सालाना 6000 रुपये की राशि किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये के तीन किस्तों में ट्रांसफर करती है.

ये भी पढ़ें: GST Free: लस्सी, छाछ के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, नहीं देना होगा इनपर कोई GST

 

Modi GovernmentBenefit

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study