WhatsApp पर इन दिनों एक मेसेज खूब वायरल हो रहा है जिसमें व्हाट्सऐप को ग्रीन थीम से बदल कर पिंक थीम करने की सलाह दी जा रही है. दावा यह भी है कि यह पूरी तरह से ऑफिशियल है यानी व्हाट्सऐप ने ही पिंक व्हाट्सऐप का अपडेट जारी किया है.
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Rajshekhar Rajaharia ने ट्वीट करके लोगों को इस स्कैम के बारे में आगाह किया है. उन्होंने कहा है कि इस तरह के मेसेज के साथ मिलने वाले लिंक पर क्लिक ना करें. साइबर स्कैम का यह बहुत ही पुराना तरीका है. इसके जरिए डेटा हैक हो सकता है और आपके फोन में भी हैकर्स को एंट्री मिल सकती है. यहां तक कि हैकर्स आपके फोन में मौजूद सभी डेटा का एक्सेस ले सकते हैं.