IT Company HCL ने एक बड़ा ऐलान करते हुए अपने कर्मचारियों को मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-benz) कार देने की तैयारी कार रही है. हालांकि ये शानदार कार मिलेगी केवल टॉप परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को ही. जी हां, कंपनी अच्छा काम करने वाले यानी टॉप परफॉरमर्स को मर्सिडीज-बेंज देने पर विचार कर रही है. इतना ही नहीं कंपनी ने मंजूरी के लिए ये प्रस्ताव बोर्ड को भी भेज दिया है.
कंपनी ऐसा पहली बार नहीं करने जा रही है, इस से पहले साल 2013 में भी HCL ने 50 मर्सिडीज-बेंज कर्मचारियों को गिफ्ट की थी. कंपनी का कहना है कि इंडस्ट्री में रिप्लेसमेंट हायरिंग कॉस्ट 15 से 20% ज्यादा है इसलिए हम अपने वर्कफोर्स को अच्छा बनाने में एक्टिवली पार्टिसिपेट कर रहे हैं.