कोरोना (Coronavirus) से जंग में ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) का बहुत अहम रोल है। इससे आप घर में रहकर शरीर में ऑक्सीजन लेवल चेक कर सकते हैं. डॉक्टर्स भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं. इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करना है.
यह भी पढ़ें | Corona New Guidelines: आ गई कोरोना की नई गाइडलाइन
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली भारद्वाज बताती हैं कि जिस हाथ से काम करते है उसके दूसरे हाथ के अंगूठे या बीच की अंगुली में इसका इस्तेमाल करना चाहिए.
इसके अलावा ऑक्सीमीटर अंगुली में लगाकर इसे ज्यादा नहीं हिलाएं. 30 सेकंड के लिए स्थिर रखें. साथ ही महिलाओं को नाखून पर नेलपॉलिश लगाकर रीडिंग नहीं लेनी चाहिए. युवाओं में 95 और बुजुर्गों में 92 से कम रीडिंग के कम होने पर अस्पताल जाने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें | क्या है 'हैप्पी हाइपॉक्सिया'? ना बुखार, ना खांसी फिर भी लोग पहुंच रहे हैं आईसीयू