पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं ये बर्ड सैंक्चुअरीज

Updated : Jan 25, 2021 19:57
|
Editorji News Desk

अगर आपको प्रकृति से प्रेम है और आप Bird watching के शौक़ीन हैं तो हम आपको बता रहे हैं देश की ऐसी बर्ड सैंक्चुअरीज़ के बारे में जहां पक्षियों की चहचहाहट आपकी सारी थकान मिटा देगी.

बिनसर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी

बर्ड वॉचिंग के शौक़ीन लोगों के लिए ये किसी पैराडाइज़ से कम नहीं. आपको यहां 500 से भी ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी. साथ ही उत्तराखंड की आबोहवा आपके एक्सपीरियंस को और मज़ेदार बना देगी. 

कुमारकोम बर्ड सैंक्चुअरी 

केरल के वेम्बानद लेक के किनारे बनी कुमारकोम बर्ड सैंक्चुअरी सैकड़ों खूबसूरत पक्षियों का घर है. यहां का खूबसूरत नज़ारा निहारने के लिए अपना दूरबीन ले जाना मत भूलिएगा.

नालबाना बर्ड सैंक्चुअरी
उड़ीसा की चिल्का लेक पर बनी लगभग 15 किलोमीटर में फैली नालबाना बर्ड सैंक्चुअरी में आपको कई प्रजाति के पक्षी और फ्लेमिंगो दखने को मिल जाएंगे. मॉनसून के बाद यहां पर भारी संख्या में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है.

वेदंथंगल बर्ड सैंक्चुअरी
वेदंथंगल देश की सबसे पुरानी वॉटर बर्ड सैंक्चुअरी है. तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम जिले में 74 एकड़ ज़मीन पर फैली ये बर्ड सैंक्चुअरी पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है.

travel

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी