दिनोंदिन जहरीली होती हवा के चलते एयर प्यूरिफायर अब जरूरत बन गया है. अपने घर के लिए अगर एयर प्यूरिफायर खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस मशीन के लिए कमरे का आकार, सीएडीआर, फिल्ट्रेशन सिस्टम, पॉल्यूशन इंडिकेटर, रिमोट कंट्रोल और फिल्टर रिप्लेसमेंट के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए. आइए आपको कुछ ऐसे एयर प्यूरिफायर के बारे में बताते हैं तो इन सब कसौटी पर खरे उतरते हैं और जिनकी कीमत 15 हजार से कम हैं.