Bengaluru Apartment Fire: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जबरदस्त आग दिख रही है और एक महिला बालकनी में फंसी हुई है. बालकनी में ग्रल लगी थी इसलिए महिला निकल नहीं पाई. करीबन 90 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आग की लपटें बेबस और असहाय महिला को अपनी आगोश में ले लेती हैं.
ये दर्दनाक घटना बेंगलुरु के देवरचिक्कनहल्ली में बन्नेरगट्टा रोड के एक अपार्टमेंट का है. बताया जा रहा है कि आग अपार्टमेंट में गैस लीक होने की वजह से दोपहर करीब 3:30 बजे लगी, हालांकि फायर ब्रिगेड को इसकी काफी देर बाद सूचना दी गई.
बताया जा रहा है कि ये वीडियो अपार्टमेंट के आसपास के ही किसी व्यक्ति ने बनाया है. तो वहीं दमकल के लोगों ने बताया है कि जो पांच लोग घायल हुए हैं उनमें से कुछ की हालत गंभीर है.
ये भी पढ़ें: J&K के पटनीटॉप में आर्मी हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, दुर्घटना में घायल हुए दोनों मेजर की मौत