Benelli ने भारत में लॉन्च की अपनी 502cc की क्रूजर बाइक, 5 लाख है कीमत

Updated : Jul 31, 2021 00:43
|
Editorji News Desk

इटली की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी बेनेल्ली(Benelli Bikes) ने भारत में अपनी नई क्रूजर बाइक लॉन्च कर दी है. बेनेल्ली 502C की भारत में एक्स शोरूम कीमत 4 लाख 98 हजार रखी गई है. माना जा रहा है कि इस सेगमेंट बेनेल्ली कावासाकी वल्कन एस(Kawasaki Vulcan S) और रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर(Royal Enfield Interceptor) 650 को टक्कर दे सकती है. 10 हजार रुपये देकर ग्राहक बेनेल्ली की ये क्रूजर बाइक बुक कर सकते हैं. इसके लिए कंपनी के अधिकृत डीलर या वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं.

इस बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग, एक फ्री-फ्लोटिंग सीट, डुअल बैरल एग्जॉस्ट सेटअप और चंकी फ्रंट सस्पेंशन मौजूद है. यह बाइक दो कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई है. इसमें मैट ब्लैक और मैट कॉन्यैक रेड रंग शामिल हैं. इस क्रूजर का इंजन काफी दमदार बताया जा रहा है. इसका इंजन 8,500 rpm पर 47.5 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 46 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

बाइक के फ्रंट व्हील पर ट्विन डिस्क और पीछे एक सिंगल रोटर मिलता है.नई Benelli 502C मोटरसाइकिल में 1,600 mm का लंबा व्हीलबेस मिलता है जिससे हाईवे में सफर के दौरान इसमें बेहतर स्थिरता मिलने की संभावना है. इसके अलावा, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है जो सभी मानकों से अच्छा माना जा सकता है.

 

यह भी पढे़ं: Kawasaki की सुपर Bikes 1 अगस्त से होंगी महंगी, देखें नई प्राइस लिस्ट

BenelliRoyal Enfieldmotorcycle

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!