औषधीय गुणों से भरपूर होता है नींबू, जानिए फायदे

Updated : Feb 08, 2021 22:17
|
Editorji News Desk

नींबू एक ऐसी चीज़ है जो हर घर में पाई जाती है. सलाद, चटनी और अचार जैसी कई चीज़ों में नींबू का इस्तेमाल होता है जिससे खाने का स्वाद बढ़ाया जाता है. मगर नींबू की सिर्फ इतनी ही खासियत नहीं है बल्कि ये गुणों का खान भी है. छोटे से नींबू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यहां हम नींबू के ऐसे ही पोषक तत्वों और इसके फायदों के बारे में बात करेंगे.

सांसों की दुर्गंध

नींबू की एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-मायक्रोबायल प्रॉपर्टीज़ मुंह के अंदर बैक्टीरिया पनपने से रोकते हैं. यही बैक्टीरिया दांतों की सड़न और सांसों की बदबू की वजह बनता है. इससे बचाव के लिए नींबू के छिलकों को सुखाकर पीस लें. इस पाउडर को नमक या बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर रोज़ाना ब्रश करें और आप खुद फर्क महसूस कर पाएंगे.

वजन कम करने में मददगार

नींबू में मौजूद पॉलीफेनॉल्स शरीर में फैट सेल्स को जमने से रोकते हैं और पहले से जमा हुए फैट सेल्स को बर्न करने में भी काफी मददगार हैं. रोज़ाना सुबह उठने के बाद सबसे पहले गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस का सेवन वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है. ना सिर्फ आपके डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है बल्कि इससे आपका मेटाबॉलिज़्म भी बेहतर होता है.

डीहाइड्रेशन में मददगार

नींबू शरीर को हायड्रेटेड रखने में भी बहुत मदद करता है. अक्सर दस्त लगने पर या लू लग जाने पर शरीर का इलेक्ट्रो लाइट बैलेंस बिगड़ जाता है जिसके बाद कमज़ोरी, चक्कर आना बहुत ही आम है. ऐसे में चीनी, नमक और नींबू को पानी में मिलाकर अगर घोल बनाया जाए और थोड़ी-थोड़ी देर पर इसका सेवन किया जाए तो बहुत आराम मिलता है.

Lemon

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी