सुबह सुबह पिएं ऐलोवेरा जूस, मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

Updated : Nov 25, 2022 18:03
|
Editorji News Desk

ऐलोवेरा (Aloe Vera) एक ऐसा पौधा है, जो आजकल लगभग हर घर में मिल जाता है. यह एक औषधि भी है, जिससे जुड़े कई घरेलू नुस्‍खे मौजूद हैं. ऐलोवेरा का इस्तेमाल करने से स्किन से संबंधित समस्याओं, पेट से संबंधित कई बीमारियों, दांतों की समस्या, सिरदर्द, भूख न लगना जैसी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है.

इसमें प्रोटीन, विटामिन समेत एंटी-ऑक्‍सीडेंट (Antioxidant) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐलोवेरा के जूस से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. अब तो ऐलोवेरा का जूस कई अलग अलग फ्लेवर्स में भी मार्केट में मौजूद है. आइए आपको बताते हैं ऐलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) पीने के क्या फायदे होते हैं.

ऐलोवेरा जूस फायदे फायदे-

1. कब्ज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है या पेट से संबंधित कोई समस्या है तो आप खाली पेट ऐलोवेरा के जूस का सेवन कर सकते हैं. पानी के साथ इस जूस का सेवन करने से पेट साफ होता है. इसके साथ ही कब्ज की समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है

2. शरीर को करता है डीटॉक्स

हमारी बदलती दिनचर्या में सही खान पान और सही समय पर न्यूट्रिएंट्स न मिल पाने की वजह से शरीर के अंदर कई टॉक्सिक एलिमेंट्स पैदा हो जाते हैं. जिसके कारण सिर्फ पेट की ही नहीं बल्कि स्किन से जुडी भी कई समस्याएं हो जाती हैं. ऐलोवेरा शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और बॉडी से हार्मफुल टॉक्सीन्स को बाहर निकालता है.

3. खून की नहीं होगी कमी

ऐलोवेरा का जूस खाली पेट पीने से रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ने लगती है. ऐसे में अगर शरीर में ख़ून की कमी है तो इस जूस का सेवन रोज़ाना खाली पेट करें. ये आपके शरीर में खून की कमी होने से बचाएगा

4. भूख न लगने की समस्या

आपको भूख न लगने की समस्या है तो ऐलोवेरा का जूस आपके लिए रामबाण की तरह है. ये आपके भूख न लगने की परेशानी को दूर करता है. दरअसल पेट न साफ होने की वजह से आपकी भूख पर भी सीधा असर पड़ता है. जब आपका पेट साफ होने लगता है तो भूख भी आसानी से लगने लगती है.

5. दांतों से जुड़ी समस्या में आराम

ऐलोवेरा में मौजूद एंटी - माइक्रोवाइल प्रॉपर्टी आपके दांतों को साफ रखती है. इसके साथ ही बैक्टीरियल इंफैक्शन से भी आपको बचाती है. मुंह में अगर छाले होते हैं तो ऐलोवेरा का जूस उन्हें भी दूर करने में मदद करता है.

6. लौटेगी चेहरे की खोई चमक

ऐलोवेरा का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है. क्योंकि कील, मुहांसे और स्किन से जुड़ी बीमारियां अक्सर पेट की बीमारियों से संबंध रखती हैं. ऐलोवेरा का जूस इन सारी परेशानियों को दूर कर चेहरे पर चमक लाता है.

7. सिरदर्द में मिलेगा आराम

अगर आपको अक्सर सिरदर्द रहता है तो इसका एक कारण हो सकता है आपका पेट साफ़ ना होना. आप ऐलोवेरा के जूस का खाली पेट सेवन कर सकते हैं. इससे आपको अक्सर रहने वाले सिरदर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा

 

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी