बेन स्टोक्स की बेशकीमती इनिंग की बदौलत इंग्लैंड ने... एशेज़ सीरीज़ के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 359 रन का टारगेट रखा था. इस लक्ष्य के आगे इंग्लैंड के 9 विकेट 286 रन पर ही गिर गए . जीत ऑस्ट्रेलिया की झोली में दिखने लगी थी. लेकिन, असली खेल तो अभी बाकी था. जो तब दिखा जब ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने करियर की बेहतरीन इनिंग खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया से जीत छीन ली. स्टोक्स ने अंत तक नाबाद रहते हुए 135 रन बनाए. स्टोक्स ने आखिरी बल्लेबाज़ जैक लीच के साथ 10वें विकेट के लिए 76 रन जोड़े. इंग्लैंड की इस एतिहासिक जीत के बाद एशेज़ सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो गई है.