इंग्लैंड क्रिकेट में 34 साल बाद हुआ ऐसा, फिर भी स्टोक्स ने खोया 'मौका'

Updated : Jul 10, 2020 11:19
|
Editorji News Desk

साउथैम्पटन टेस्ट में बेन स्टोक्स के पास मौका था नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए पहली इनिंग में अर्धशतक जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बनने का, जिसे उन्होंने गंवा दिया. कैरेबियाई कप्तान होल्डर ने 43 रन पर ही उनकी रनलीला खत्म कर दी. स्टोक्स से पहले आखिरी बार 1986 में माइक गेटिंग ने इंग्लैंड के लिए बतौर कप्तान नंबर 5 पर अपने पहले टेस्ट में बल्लेबाज़ी की थी. नंबर 5 पर बतौर कप्तान पहले टेस्ट की पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी 94 साल पुराना है, जो कि  1926 में बनाए पर्सी चैपमैन के नाम 49 रन का है. यानी चैपमैन जो 1 रन से चूक गए थे स्टोक्स के हाथ से वो मौका 7 रन से निकल गया.

बेन स्टोक्सजेसन होल्डरENGvsWIBen StokesJason Holderइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़

Recommended For You