बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) के फैंस के लिए खुशखबरी है. लंबे वक्त से चर्चा में चल रही फिल्म के मेकर्स ने फाइनली इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अक्षय कुमार ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 अगस्त 2021 को रिलीज की जाएगी.
अक्षय ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- 'मिशन: आपका बड़े पर्दे पर मनोरंजन करना, डेट: 19 अगस्त 2021, बेलबॉटम के आने का ऐलान करता हूं.'
बता दें रंजीत एम तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड किरदारों में नजर आने वाली हैं. फिल्म की बात करें तो अक्षय भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट के किरदार में दिखेंगे.
ये भी पढ़ें: Pornography Case: Raj kundra की मुश्किल बढ़ी, अब Online Gambling के जरिए 3000 करोड़ की ठगी का आरोप