Beauty DIY: Seamless make up चाहिए तो कभी न भूलें ये टिप

Updated : Sep 24, 2020 22:21
|
Editorji News Desk

अगर आप खुद से मेकअप करने का तरीका सीख लें तो छोटे-मोटे फंक्शंस में पार्लर जाने की झंझट से बच जाएंगी. मेकअप अगर अच्छी तरह ब्लेंड न हो तो चेहरे पर धब्बे दिखने लगते हैं. एलिगेंट मेकअप के लिए आपको जिस एक बात का खास ख्याल रखना है वो है मॉइश्चराइज्ड बेस. अगर आपका चेहरा पूरी तरह से मॉइश्चराइज्ड और सन-प्रोटेक्टेड नहीं है किसी भी तरह का मेकअप आपके चेहरे को perfect look नहीं दे सकता. लिहाजा मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें, फिर इसे टोन करें और एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं. इसके बाद कंसीलर, फाउंडेशन वगैरह का इस्तेमाल करें. इस तरह से किया मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. 

 

moisturizer

Recommended For You