Ghaziabad Assault Video: Twitter इंडिया के MD को कर्नाटक HC से राहत, गिरफ्तारी पर 5 दिन की रोक

Updated : Jun 24, 2021 23:04
|
Editorji News Desk

यूपी के लोनी में एक बुजुर्ग की दाढ़ी काटे जाने वाले वायरल वीडियो (Ghaziabad Assault Video) के मामले पर ट्विटर इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी (Manish Maheshwari) को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिली है.

दरअसल, Twitter इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी को पूछताछ के लिए गुरुवार को लोनी थाने पहुंचना था. लेकिन वो थाने नहीं गए क्योंकि उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी थी. अब कोर्ट ने पांच दिन तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

यह भी पढ़ें | Twitter: संसदीय समिति ने ट्विटर से कहा- देश का कानून सर्वोपरि है, आपको इसे मानना होगा

मनीष माहेश्वरी ने अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट में कहा कि वो कंपनी के निदेशकों में शामिल नहीं हैं, कंपनी के निदेशक विदेश में बैठे हैं और वो यहां सेल्स एंड मार्केटिंग का काम देखते हैं ऐसे में उनकी जिम्मेदारी इसकी नहीं है कि ट्विटर पर कैसा कंटेंट डाला जा रहा है.

उनका पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस को उनसे सख्ती न बरतने के निर्देश दिए हैं साथ ही वर्चुअल माध्यम से पूछताछ के लिए कहा है. हालांकि पुलिस ने वर्चुअल बयान लेने से मना करते हुए सोमवार तक इंतजार करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें | Video Call पर गाजियाबाद पुलिस असहमत, Twitter India के MD मनीष माहेश्वरी को बुलाया लोनी थाने

Manish MaheshwariKarnataka High CourtTwitter India

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?