Battlegrounds Mobile India update: पबजी मोबाइल का रीब्रांडेड इंडियन वेरिएंट बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को 2 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया. बैटल रॉयल गेम फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स ही खेल पा रहे हैं.
गेम की डेवलपर कंपनी क्राफ्टन ने घोषणा की कि PUBG मोबाइल से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में डेटा ट्रांसफर सर्विस 9 जुलाई से अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी. पहले यह मियाद 6 जुलाई तक की ही थी. लिहाजा अगर आप भी डेटा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो फौरन कर लें.