बरेली: शादी के गहने बेचकर पुलवामा शहीदों को दिए ₹1 लाख 38 हजार
Updated : Feb 23, 2019 17:44
|
Editorji News Desk
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए 40 जवानों के परिवारों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं. ऐसी ही एक मददगार हैं बरेली की किरण झागवाल. किरण ने अपने पिता से उपहार में मिले गहनों को बेच कर प्रधानमंत्री राहत कोष में 1.38 लाख रुपये दान दिए हैं. किरण झागवाल एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल हैं और उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है.
Recommended For You