रोनाल्ड कोमैन ने उधर बार्सिलोना के नए मैनेजर की कुर्सी संभाली और इधर ये बयान भी दे दिया कि उन्हें अपनी टीम में मेसी का साथ चाहिए. कोमैन ने इंट्रोडक्टरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो अर्जेन्टेनियन स्टार के साथ काम करना चाहते हैं. वो सर्वश्रेष्ठ हैं और बतौर मैनेजर वो चाहेंगे कि बेस्ट प्लेयर उनकी टीम में हो न कि विरोधी टीम में. कोमैन ने कहा कि वो मेसी के साथ बैठकर बात करेंगे और उन्हें अपने ट्रांसफर प्लान पर फिर से विचार करने के लिए कहेंगे.