शुक्रवार को आलोकेश लहिरी उर्फ बप्पी लहिरी 68 साल के हो गए हैं. बप्पी दा ने बॉलीवुड में कई फुट टैपिंग डिस्को गाने और पेप्पी नंबर गाए हैं.जितना मशहूर बप्पी का हिंदी सिनेमा में करियर रहा उतना ही दिलचस्प डिस्को किंग का हॉलीवुड करियर और रिकार्ड्स रहे हैं.
क्या आप जानते हैं कि उनका सुपरहिट सॉन्ग 'जिमी जिमी आजा आजा’ को 2008 की हॉलीवुड फिल्म यू डोंट मेस विद द जोहान' में जगह मिली थी.
उनके नाम कई रिकार्ड्स भी हैं. उन्होंने 33 फिल्मों में 180 गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड बनाया जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है. इतना ही नहीं,वो एक ही दिन में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड भी अपने खाते में जोड़ चुके हैं.