RBI के फैसले के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ते किए रेपो रेट से जुड़े लोन

Updated : Mar 30, 2020 14:49
|
Editorji News Desk

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आरबीआई के रेपो रेट से जुड़े लोन की ब्याज दरों में 0.75% कटौती की है. ये घटी हुई दरें 28 मार्च से लागू भी हो गई हैं. घटी दरों से रिटेल ग्राहकों के साथ ही MSME यानि की खुदरा, निजी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों को भी लाभ मिलेगा. इससे रिटेल ग्राहकों और छोटे कारोबारियों के लिए कर्ज सस्ते हो जाएंगे. साथ ही नए ग्राहकों को तुरंत फायदा मिलेगा. जबकि मौजूदा ग्राहकों के लिए दरों में कमी उनके लोन की रीसेट डेट से लागू होगी. बैंक ऑफ बड़ौदा हर महीने ब्याज दरें रीसेट करता है. गौरतलब है कि अर्थव्यवस्था को कोरोनावायरस से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आरबीआई ने 27 मार्च को रेपो रेट में 0.75% कमी की थी. इसके बाद बैंकों ने भी ब्याज दरें घटाना शुरू कर दिया है.

MSMERepo RateRBI

Recommended For You