कोरोना महामारी से निपटने में बांग्लादेशी क्रिकेटर्स भी अपने देश के साथ खड़े हैं...उन्होंने अपनी आधी सैलरी इस मुहिम में दान में देने का फैसला किया है...बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कुल 27 क्रिकेटर्स ने कोरोना से जंग में अपनी हिस्सेदारी जताई है... इनमें 17 वो क्रिकेटर हैं, जिनका बोर्ड के साथ करार है.. टैक्स को छोड़कर इन क्रिकेटरों की ओर स े दान की गई कुल रकम 25 लाख टका है.