बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार समन भेजा है. इस समन में कंगना रनौत को 23 नवंबर और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 24 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है. कंगना और रंगोली पर ट्विटर पर नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया गया है. कंगना रनौत को इससे पहले जब समन भेजा था, तब उन्होंने अपने भाई की शादी का हवाला दिया था कि वह मुंबई पहुंचने में असमर्थ हैं. शिकायत में कहा गया कि बांद्रा कोर्ट द्वारा पुलिस को कंगना रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के बाद भी उन्होंने ज्यूडिसरी के खिलाफ 'दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक' ट्वीट पोस्ट कर इसे 'पप्पू सेना' कहा था.